फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पिलौना सेंटर ने जिले में पहला और प्रदेश में चौथा स्थान पाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। सीएचसी मवाना के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर पिलौना ने अच्छे अंकों के साथ एनक्यूएएस मेरठ जिले में प्रथम व उत्तर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार ने सम्मानित किया। सीएचसी मवाना के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर पिलौना सेंटर का कायाकल्प अवार्ड निरीक्षण हुआ था। इसमें सेंटर ने अच्छे अंकों से अवार्ड जीता है। इसके बाद सेंटर का भारत सरकार द्वारा एनक्यूएएस एक्सटर्नल असेसमेंट हुआ। इसमें पिलौना सेंटर ने 83.2 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। सीएचसी मवाना के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अरुण कुमार, बीपीएम देवेंद्र कुमार, सीएचसी टीम, हरपाल सिंह, मनीष बिसारिया, डॉ. स्वाति, सुरेश, ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार, सीएचओ अनामिका शर्मा व एएनएम, संगिनी, आशा की मेहनत से यह उपलब्धि प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें