फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में रालोद की बैठक: ऐश्वर्य राज बोले-जयंत चौधरी ने दी पटखनी, 2027 चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान

Mon, 19 Oct 2026 12:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

रालोद प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने मेरठ के सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, संगठन मजबूत करने और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया, अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए जयंत चौधरी को लेकर बयान दिया।

विज्ञापन
रालोद नेता का स्वागत करते पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने रविवार को मेरठ स्थित सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने और 2027 के चुनाव की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


अखिलेश यादव पर साधा निशाना
बैठक के दौरान ऐश्वर्य राज सिंह ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, जयंत चौधरी पलटे नहीं हैं, बल्कि उन्होंने पटखनी दी है। उन्होंने राजनीतिक संवाद में मर्यादा बनाए रखने की नसीहत भी दी।

यह भी पढ़ें: हादसा: तीन परिवारों की उजड़ी खुशियां, किसी का इकलौता बेटा छिना, बिलखते पिता बोले-उसकी मां को क्या जवाब दूंगा
विज्ञापन


2027 के चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान
रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता के दिलों में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह बसते हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे जनता की समस्याओं को सुनें और उनका निराकरण भी कराएं।
विज्ञापन


बैठक में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर विधायक गुलाम मोहम्मद, जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, राष्ट्रीय सचिव (किसान प्रकोष्ठ) चौधरी सत्येंद्र सिंह तोमर, चंद्रबली यादव, रणवीर दहिया, जिला उपाध्यक्ष सुधीर चौधरी, सुनील तोमर, सुबोध भड़ौदा, नईम सागर और जावेद रुहासा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें