रालोद नेता राजेंद्र जानी का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय लोकदल के नेता व वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र जानी का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन से रालोद और समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, उनके आवास पर सांत्वना देने वालों का तांता लग गया है।
रालोद के राष्टीय सचिव डॉक्टर राजकुमार सांगवान ने कहा कि भगवान उनकी आत्मा शांति दे और परिवार को इस दुख को सहन करने की क्षमता दे।