फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद : संगठन की मजबूती और एकजुटता पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। गांव मुल्हेड़ा में राष्ट्रीय लोकदल की बैठक में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। पूर्व प्रदेश महासचिव रणवीर दहिया मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ संगठन के लिए काम करने का आह्वान किया। दहिया ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत, आपसी तालमेल और एकजुटता पर निर्भर करती है। उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई। कार्यकर्ताओं को जनता की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए प्रयास करने को कहा। बैठक की अध्यक्षता कुलदीप प्रधान ने की। इसमें संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। विनय कुमार जैन, दीपक ठाकुर, प्रदीप कश्यप सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें