फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: केसी त्यागी के स्वागत समारोह के लिए रालोद ने किया जनसंपर्क

विज्ञापन
रोहटा। रालोद के सम्मेलन को लेकर गांवों में जनसंपर्क करते पार्टी पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
रोहटा। राष्ट्रीय लोकदल के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद केसी त्यागी के रविवार को पूठ खास स्थित सीआरएस फार्म हाउस में होने वाले स्वागत एवं अभिनंदन समारोह को सफल बनाने के लिए रालोद नेताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया। रालोद नेता रणवीर दहिया ने सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात की। उन्होंने हर्रा, खिवाई, भदौड़ा, डालमपुर, अमानलुल्लाहपुर और रोहटा समेत कई गांवों का दौरा कर लोगों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। रणवीर दहिया ने कहा कि पूर्व सांसद केसी त्यागी का राजनीतिक और सामाजिक जीवन जनसेवा के लिए समर्पित रहा है। उनके स्वागत और अभिनंदन समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें