फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई का विरोध: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ठेले पर बाइक रखकर निकाला जुलूस, यहां रालोद कार्यकर्ताओं का धरना शुरू

Mon, 12 Jul 2021 01:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कांग्रेस और रालोद कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मेरठ में महंगाई का विरोध करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ और मुजफ्फरनगर में डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। मेरठ में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने बाइक को ठेले पर रखकर जुलूस निकाला। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ता कमिश्नरी पार्क पर इकट्ठा हुए और यहां से बाइक को ठेले पर लादकर हापुर रोड स्थित इंदिरा मूर्ति तक जुलूस लेकर पहुंचे। जुलूस में शामिल सभी कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार मुर्दाबाद और यूपी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते चल रहे थे। इंदिरा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि देश में बढ़ रही पेट्रोल व डीजल की कीमतों के कारण अन्य सामग्रियों पर भी महंगाई बढ़ गई है, जिसने जनता का जीना मुहाल कर दिया है।

कोरोना महामारी के कारण व्यापारियों का व्यापार पूरी तरह चौपट है और युवा बेरोजगार हो गए हैं। हर वर्ग आर्थिक संकट से जूझ रहा है। ऐसी स्थिति में सरकार लगातार डीजल व पेट्रोल के दामों में वृद्धि करके देश की जनता के साथ धोखा कर रही है। महंगाई की दोहरी वृद्धि हो रही है। सरकार पिछले सात सालों से पेट्रोल व डीजल पर टैक्स लगाकर करोड़ें रुपये कमा रही है। एक्साइज ड्यूटी से केंद्र सरकार की 68% कमाई बढ़ी है। सरकार ने पेट्रोल व डीजल को ही कमाई का प्रमुख साधन बना लिया है। इससे परिवहन ही नहीं बल्कि कृषि लागत भी बढ़ जाती है। हमारा देश कृषि प्रधान है, ऐसे में किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।  
विज्ञापन


उधर, किसानों की समस्याओं को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं ने भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। रालोद कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों के गन्ने का ब्याज समेत तुरंत भुगतान किया जाए। डीजल के रेट बहुत बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा किसानों को डीजल पर सब्सिडी दी जाए, गैस के दाम कम किए जाएं। किसानों को निशुल्क बिजली और आम आदमी को 300 यूनिट निशुल्क बिजली देने की मांग की। विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने और कोरोना की वजह से जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनको आर्थिक सहायता देने की मांग की।

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में हंगामा करते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा सरकारों को सबक सिखाकर रहेगी। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में बेरोजगारी चरम पर है। लोग सरकार की गलत नीतियों के कारण भूखे सोने को मजबूर हैं।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, महानगर प्रवक्ता अखिल कौशिक, योगी जाटव, अनिल शर्मा, महेन्द्र शर्मा, प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा, रोबिन नाथ गोलू, शोएब साबरी, नफीस सैफी, रोहित राणा आदि रहे।

वहीं मुजफ्फरनगर में बकाया भुगतान व बढ़ती महंगाई समेत विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सोमवार को राज्यपान के नाम डीएम कार्यालय में ज्ञापन देने जा रहे रालोद कार्यकर्ताओं को पुलिस ने प्रकाश चौक पर रोक लिया। वहीं कार्यकर्ता बैरिकेडिंग हटाने पर उतारू हो गए। इस दौरान रालोद कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। इसके बाद रालोद कार्यकर्ता प्रकाश चौक पर ही धरना देकर बैठ गए। सीओ सिटी कुलदीप सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ज्ञापन लेने के लिए धरने पर ही पहुंचे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें