फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राजद का स्थापना दिवस मनाया, गरीबों में बांटे फल

विज्ञापन
राजद कार्यकर्ता पार्टी का स्थापना दिवस मनाते हुए। (स्त्रोत कार्यकर्ता) मवाना।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। राष्ट्रीय जनता दल का 30वां स्थापना दिवस मोहल्ला खैरात अली स्थित पार्टी कार्यालय पर उत्साहपूर्वक मनाया गया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गरीब और मलिन बस्तियों में जाकर जरूरतमंद लोगों को फल भी वितरित किए।
प्रदेश महासचिव यूसुफ कुरैशी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के संस्थापक लालू प्रसाद यादव ने हमेशा अल्पसंख्यकों, पिछड़ों और समाज के गरीब वर्ग के अधिकारों व सामाजिक न्याय के लिए जमीनी संघर्ष किया है। राजद आज भी उसी विचारधारा पर मजबूती से कायम है। ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाओं का डर दिखाकर विपक्षी दलों की सरकारों को अस्थिर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद जाटव, नवेद आलम, मोहम्मद आदिल शाह, पूर्व सभासद इरशाद, शादाब, नौशाद कुरैशी, नदीम कुरैशी, शहजाद फरीदी, हाफिज बाबर, यासीन अंसारी, मुखिया कासिम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें