ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी का हुआ सम्मान
- फोटो : bishnah news
मेरठ। एशियन सिक्ख गेम्स इंटरनेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 30 और 31 जनवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में किया गया। इसमें मेरठ के रियाल सिंह ने भी स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में 10 राज्यों से लगभग 400 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें यूपी से मेरठ के रियाल सिंह ने 41 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग करते हुए स्वर्ण पदक जीता। रिया सिंह यहां मेरठ में पिछले दो वर्षों से कोच राधा गोयल से प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस मौके पर राधा गोयल ने भी उन्हें बधाई दी। संवाद