मवाना रोड स्थित जेपी क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
मेरठ। जेपी स्कूल में आयोजित प्रथम स्वर्गीय रघुबीर सिंह भाटी अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को जीसीए क्रिकेट एकेडमी और सीसीएस मुजफ्फरनगर एकेडमी के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीसीएस टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 156 रन बनाए। टीम की ओर से वारिस अली ने नाबाद 59 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं जीसीए की ओर से आरव ने 2 विकेट, लव और विवान ने 1-1 विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीसीए की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 28.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 156 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से रिया भाटी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 88 रन बनाए। इसमें 13 चौके शामिल रहे। सीसीएस की ओर से शौर्य ने 2 जबकि राघव और वंश को 1-1 विकेट लिए। रिया भाटी को श्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इस अवसर पर जेपी एकेडमी के कोच सनी भाटी, जीसीए के कोच दीपक कुमार, राजीव कुमार और अजय यादव सहित अन्य मौजूद रहे।