फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गणित ओलंपियाड परीक्षा में ऋतुराज ब्लॉक दौराला प्रथम

विज्ञापन
डायट में सम्मानित हुए छात्र। (स्त्रोत डायट) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान छोटा मवाना में मंगलवार को जनपद स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम पुरस्कार ऋतुराज ब्लॉक दौराला को मिला।
विज्ञापन

डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता सलमान मैराज के कुशल नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले श्रेष्ठ पांच छात्रों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी छात्रों को गणित किट व प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी रेनू भड़ाना ने बताया कि यह ओलंपियाड तीन चरणों में आयोजित किया गया। विद्यालय स्तर पर दो बच्चे प्रत्येक स्कूल से चयनित किए गए। इसके बाद विकासखंड स्तर पर प्रतियोगिता कराई गई। इसमें प्रत्येक ब्लॉक से 10 बच्चों को चयनित किया गया और अंतिम चरण में जनपद स्तर पर 122 बच्चों ने प्रतिभाग किया। मूल्यांकन पैनल में करुणा नवजीवन इंटर कॉलेज मवाना, अनीता आर्य कन्या इंटर कॉलेज मवाना, अनुज त्यागी राजकीय इंटर कॉलेज हस्तिनापुर, अरविंद गौरव जवाहर इंटर कॉलेज मवाना से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें