मेरठ। कचहरी रोड महावीर दिगंबर जैन मंदिर में बच्चों ने भक्तिभाव से भगवान महावीर का अभिषेक और पूजन किया। विपिन जैन ने बच्चों को पूजा की विधि समझाई। अभिषेक और शांतिधारा के बाद बच्चों को णमोकार मंत्र के 35 अक्षर, 5 पद, 58 मात्राएं, 34 स्वर और 30 व्यंजनों की जानकारी दी गई। अक्षत, उत्कर्ष, मानित, गौतम, ऐश्विनी, अभिनव, परिधि, आव्य, आध्या, अंविता आदि बच्चों ने ज्ञान अर्जित किया। कार्यक्रम में राजीव राय जैन, कंचन जैन, पूनम जैन, सुधीर जैन, शोभित जैन, विकास जैन, दीप्ति जैन रहीं। संवाद