फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन को व्यवस्थित करना चाहए : सेठी

विज्ञापन
विज्ञापन
.थापरनगर आर्य समाज के सत्संग में वेदों का महत्व बताया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। थापर नगर आर्य समाज के रविवारीय सत्संग में कैसे प्राप्त करें जीवन में सफलता विषय पर कार्यक्रम हुआ। मुख्य वक्ता राजेश सेठी ने वैदिक सिद्धांतों के आधार पर जीवन की सफलता के सूत्र साझा किए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपने जीवन को व्यवस्थित करना होगा। प्रातः काल उठकर उत्साह के साथ ईश्वर के प्रति समर्पित होकर आलस्य का त्याग करना चाहिए।
सेठी ने बताया कि वैदिक मनिषियों ने मानव जीवन के चार पुरुषार्थ धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को जीवन के लक्ष्य के रूप में निर्धारित किया है। धर्मपूर्वक जीवन जीते हुए अर्थ और कामनाओं की पूर्ति करते हुए मोक्ष प्राप्त करना ही जीवन की सच्ची सफलता है। आचार, विचार और व्यवहार को पवित्र रखना, सत्य का श्रवण करना, मधुर वाणी और नम्रता के साथ दया, क्षमा और धैर्य का भाव रखना आवश्यक है। सजगता और बुद्धिमानी से सही दिशा में किया गया पुरुषार्थ ही सफलता का आधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेठी ने कहा कि मानव जीवन अमूल्य है और यह शरीर एक साधन है। इसे स्वस्थ रखना आवश्यक है। स्वस्थ शरीर और बुद्धि के साथ ही हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में प्रीति सेठी, विदुला सोनी, चांद ग्रोवर, सुधा सिंह, रेखा आर्य, सुभाष मल्होत्रा और शिव कुमार भसीन ने मधुर भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बनाया। आचार्य सत्य प्रकाश शास्त्री के ब्रह्मत्व में देवयज्ञ संपन्न हुआ। विजय कुमार बंसल यजमान रहे। सत्संग में आनंद वर्धन झा, करुणा सागर बाली, धर्म वीर, भानु बत्रा, अपर्णा अग्रवाल, विकास शर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा और विक्रम सौंधी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें