फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रिठानी चौकी इंचार्ज का मोबाइल हैक कर कई लोगों से रुपये मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने शुक्रवार को रिठानी चौकी इंचार्ज नीरज बघेल और थाने में तैनात पुलिसकर्मियों सहित कई लोगों के मोबाइल फोन हैक कर लिए। आरोपियों ने शादी के कार्ड की पीडीएफ व्हाट्सएप पर भेजकर मोबाइल हैक किया और रिश्तेदारों को मैसेज भेजकर आवश्यकता बताकर रुपयों की मांग की। साइबर सेल की टीम हैकरों की तलाश में जुटी है। इस संबंध में चौकी प्रभारी की ओर से परतापुर थाने में अज्ञात में मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह छह बजे रिठानी चौकी इंचार्ज एसआई नीरज बघेल के व्हाट्सएप पर उनके एक परिचित दरोगा के मोबाइल नंबर से साइबर ठगों द्वारा शादी का निमंत्रण के साथ एपीके फाइल भेजी गई। उन्होंने साथी दरोगा के यहां विवाह का निमंत्रण समझकर पीडीएफ पर क्लिक किया तो फोन हैंग हो गया। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक फोन हैंग रहा, किसी तरह उन्होंने फोन को स्वीच ऑफ कर रिसेट किया। रिसेट करने के बाद फोन से सही काम करने शुरू किया।



नीरज बघेल के अनुसार, उनके फोन पर कई पुलिसकर्मियों, रिश्तेदारों और परिचितों के फोन आए। बताया गया कि जिन लोगों ने भेजे गए लिंक पर क्लिक किया उन सभी के फोन हैक हो गए। बताया गया कि फोन हैक कर कई लोगों के व्हाट्सएप पर रिश्तेदारों से रुपयों की डिमांड भी की गई। लोगों ने बात करने के लिए काॅल की तो फोन नहीं उठा। इसके बाद लोग सचेत हुए और पैसे नहीं भेजे। फोन हैक होने के बाद कई लोगों ने अपने मोबाइल रिसेट किए।
विज्ञापन


जबकि कई के मोबाइल फोन ने काम करने बंद कर दिया। फोन हैक होने के बाद कई पुलिस कर्मियों ने साइबर सेल को सूचना दी। जिसके बाद साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू की। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि साइबर सेल की टीम को हैकरों की तलाश में लगाया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें