मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कत्थक नृत्य कार्यशाला के अंतिम दिन का आयोजन लता मंगेशकर कल्चरल क्लब में किया गया। शास्त्रीय संगीत विद्यालय की संचालिका पूजा अग्रवाल ने कत्थक नृत्य की विशेषताएं बताईं। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने कहा कि शास्त्रीय नृत्य का जीवन में बहुत महत्व है। यह एक कला रूप होने के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। कार्यशाला में छात्राओं ने कत्थक का प्रशिक्षण प्राप्त किया। संयोजक प्रो. लता कुमार व आयोजन सचिव डॉ. शालिनी वर्मा रहीं। प्रो. मंजू रानी, डॉ. राधा रानी, डॉ. कुमकुम और डॉ. गौरी सहित अन्य उपस्थित रहीं। संवाद