फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गंगा में बढ़ा पानी बना चिंता का कारण, बाढ़ चौकियां अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर (मेरठ)। गंगा नदी में लगातार बढ़ रहे पानी के डिस्चार्ज से खादर क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। बुधवार को दिनभर भीमगौड़ा और बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने के आंकड़ों में उतार-चढ़ाव बना रहा। शाम 4:00 बजे तक भीमगौड़ा बैराज से डिस्चार्ज बढ़कर 1,26,231 क्यूसेक पर पहुंच गया। बिजनौर बैराज से 1,37,991 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था।
दिनभर बैराजों से पानी के डिस्चार्ज में बदलाव के बीच खादर क्षेत्र के ग्रामीणों की निगाह गंगा के जलस्तर पर लगी रही। बिजनौर बैराज से सुबह 6:00 बजे 1,45,212 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र के कई गांवों के जंगल में पानी पहुंच गया है। इससे किसानों की गन्ना और धान की फसल प्रभावित होने लगी है।
विज्ञापन

गंगा किनारे बसे फतेहपुर प्रेम, सिरजोपुर, भीकुंड, दूधली, बस्तोरा नारंग और किशनपुर समेत कई गांवों के ग्रामीणों को चिंता है कि यदि बैराजों से पानी का डिस्चार्ज लगातार बढ़ा तो परेशानी बढ़ सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने की मांग की है।
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने की सूचना पर एसडीएम संतोष कुमार ने खादर क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। प्रभावित क्षेत्रों में तैनात चौकियों पर संबंधित लेखपालों को मौजूद रहकर जलस्तर की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। जलस्तर की रिपोर्ट लगातार उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारी भी बैराजों से छोड़े जा रहे पानी और गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

दिनभर हरिद्वार के भीमगौड़ा और बिजनौर बैराज पर पानी की स्थिति
सुबह 6 बजे: भीमगौड़ा 99,680 क्यूसेक, बिजनौर 1,45,212 क्यूसेक
सुबह 8 बजे: भीमगौड़ा 99,420 क्यूसेक, बिजनौर 1,31,666 क्यूसेक
दोपहर 12 बजे: भीमगौड़ा 1,11,434 क्यूसेक, बिजनौर 1,31,666 क्यूसेक
शाम 4 बजे: भीमगौड़ा 1,26,231 क्यूसेक, बिजनौर 1,37,991 क्यूसेक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें