गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए मैच
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे प्रथम ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को अंडर 14 वर्ग में तीन मैच हुए। मैच के बाद ऋषभ एकेडमी स्कूल, राधा गोविंद और बीएनजी इंटर नेशनल स्कूल की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पहले मैच में ऋषभ एकेडमी स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। इसमें अर्थ और सार्थ ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में अक्षित और विवान ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएनजी की टीम 172 पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से विवान ने 53, लव ने 40, शौर्य ने 38 रन बनाए।
प्लेयर ऑफ द मैच लव रहे। दूसरे मैच में ऋषभ एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 170 रन बनाए। इसमें अभय ने 40, आदित्य ने 41 रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी राधा गोविंद पब्लिक स्कूल की टीम ने 18वें ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।
तीसरे मैच में ऋषभ की टीम ने 20 ओवर में 162 रन बनाए। इसमें वंशिका ने 35 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दर्शन एकेडमी की टीम ने 19वें ओवर में 9 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया।अरनव ने 40, बंकु ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में अब्दुल ने दो, रियांश ने दो, अली ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच युग रहे। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मंगलवार को सेमीफाइनल मैच होगा।