फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की एक विकेट से रोमांचक जीत

विज्ञापन
आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में बुधवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने एक विकेट से रोमांचक जीत प्राप्त की।
विज्ञापन

आईटीआई क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए। इसमें कुणाल ने 41, तोहिदूर ने 42, विपुल ने 39 और कृष्णा ने 34 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कार्तिक ने पांच विकेट, केशव ने तीन विकेट, आरोहन और अविरल ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 27.3 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाकर एक विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से अक्षय ने 52, पार्थ ने 41, रोनित ने 35, अजय ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में कुणाल ने 8 विकेट व वैभव ने एक विकेट लिया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को सब जूनियर वर्ग का मैच गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें