मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) अपनी बोर्ड बैठक की तैयारियों में जुटा है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष संजय मीणा ने विभिन्न विभागों से प्रस्ताव मांगे हैं। इन प्रस्तावों पर आगामी बोर्ड बैठक में विचार किया जाएगा। इस बैठक में शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की उम्मीद है। बैठक की तारीख जल्द तय होगी। इसमें उपाध्यक्ष संजय मीणा और आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी मंथन करेंगे। अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई के प्रस्तावों पर विचार होगा। बढ़ती आबादी के लिए नई आवासीय योजना को मंजूरी मिल सकती है। मेडा का राजस्व बढ़ाने, संपत्तियों के मूल्यांकन और शुल्क वृद्धि के प्रस्ताव भी शामिल होंगे। नई राजस्व सृजन योजना लागू करने पर भी चर्चा होगी।