फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने जीटीबी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी में चल रहे समर कैंप में बुधवार को जूनियर वर्ग का मैच ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने जीत प्राप्त की।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23.1 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। इसमें शम्स ने 68, देवांश ने 39, सार्थक ने 35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आईश ने तीन, गोल्डन ने तीन, प्रत्यश ने दो, कार्तिक ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम 24.1 ओवर में 169 रन ही बना सकी। इसमें युग ने 35, विराट ने 39, राघव ने 36, अक्श ने 20 देव ने 21 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में नीरव ने चार, सार्थक ने दो, विवान ने दो और कबीर ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को अंतिम मैच खेला जाएगा। शुक्रवार व शनिवार को ईद के मौके पर एकेडमी में अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें