रुद्रा में नेशनल लेवल पर स्वर्ण पदक जीतकर लौटे ऋषभ चहल का स्वागत करते हुए। (स्त्रोत रुद्रा) मवा
मवाना। मवाना खुर्द स्थित रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल में 3000 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर लौटे रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ऋषभ चहल का समारोह में सम्मान किया गया।
मीडिया प्रभारी अनुज नागर ने बताया कि संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, वाराणसी में 10 से 13 सितंबर तक चली सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025-26 में रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 12 के छात्र ऋषभ चहल ने प्रतिभागिता में 3000 मीटर दौड़ 9 मिनट 1 सेकंड में पूरी कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। ऋषभ चहल ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के लिए क्वालिफाई कर लिया है। नवंबर माह में एसजीएफआई के तत्वावधान में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में ऋषभ चहल प्रतिभाग करेगा।
मंगलवार को ऋषभ चहल के स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. शिवानी सिंह, उप प्रधानाचार्य निशांक त्यागी, खेल अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा, मार्केटिंग हेड साजन काकरान ने ऋषभ चहल का मुंह मीठा कराकर और माला पहनाकर स्वागत किया। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित एथलेटिक्स प्रशिक्षक हरदयाल राठी को प्रधानाचार्या ने पुष्प भेंट कर सम्मानित किया।