फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आरीश और आदित्य की बल्लेबाजी से ऋषभ एकेडमी की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मेरठ। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी में खेले गए मुकाबले में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमीको हराकर जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। उनकी ओर से हिमांशु ने 72 रन, उमंग ने 45 रन, शिवम ने 32 रन, रॉबिन ने 31 रन और देव ने 30 रन का योगदान दिया। ऋषभ क्रिकेट एकडेमी की ओर से गेंदबाजी में आइश, अविरल और कार्तिक ने दो-दो और आरिश व आदित्य ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने 19.3 ओवर में नौ विकेट खोकर 241 रन बनाए और जीत दर्ज की। उनकी ओर से आरिश ने सबसे अधिक 86 रनों की पारी खेली जबकि आदित्य ने 66 रन और हमजा ने 42 रन का योगदान दिया। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की ओर से शौर्य, दिव्यराज और हिमांशु ने दो-दो विकेट लिए। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि बुधवार को अंडर-14 वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें