फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऋषभ एकेडमी स्कूल ने 14 रन से मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए वार्मअप मैच का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को ऋषभ एकेडमी स्कूल और जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ के बीच मैच हुआ। इसमें ऋषभ एकेडमी स्कूल की टीम ने 14 रन से मैच जीता।
ऋषभ एकेडमी स्कूल की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। इसमें अविक ने 41, आदिल ने 40, आयान ने 35, अभय ने 34, चिराग ने 30 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में आयुष ने तीन, सुभान ने दो, आईश ने दो, शिवांश ने दो, संचित ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 167 रन बना सकी। टीम की ओर से सुभान ने 42, आरिश ने 40, देव सिंह 39, संचित ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रिंस ने तीन, अभय ने दो, देवांश ने दो, अविक ने दो, आदिल ने एक विकेट लिया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को जूनियर वर्ग का वार्मअप मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें