फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऋषभ एकेडमी हंटर टीम फाइनल में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को जूनियर वर्ग में दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। मैच ऋषभ क्रिकेट एकेडमी टाइटंस और ऋषभ एकेडमी हंटर के बीच हुआ। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी हंटर ने जीत प्राप्त की और फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी टाइटंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। इसमें दीपांशु ने 46, रिहान ने 44, शिवम ने 42 रन बनाए। गेंदबाजी में शिव ने पांच विकेट, केशव ने तीन और कबीर ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी हंटर की टीम ने 19.3 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाकर तीन विकेट से मैच जीता और फाइनल में जगह बनाई। टीम की ओर से देव ने 49, नैतिक 40, धैर्य 39 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आईश ने तीन, आदित्य ने तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच शिव को चुना गया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि जूनियर वर्ग में फाइनल मैच 21 मई को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें