फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री योजना के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Sat, 10 Feb 2018 02:04 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
आरोपियों पर कार्रवाई के लिए थाने पहुंचे भाजपा महानगर अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में प्रधानमंत्री योजना के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हो गया। दो लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इनके पास से 100 से अधिक फर्जी फार्म बरामद किये हैं। अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


सिविल लाइन इलाके के कई इलाकों में ये दोनों लोग प्रधानमंत्री योजना बताकर मकान और पैसा देने की बात कहकर लोगों से फार्म भरवा रहे थे। फार्म के लिये एक आवेदक से 1300 रुपये वसूले जा रहे थे। लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पार्षद संजय सैनी से शिकायत की। पार्षद ने दोनों लोगों से प्रधानमंत्री योजना के बारे में पूछा तो उन्होंने एक संस्था का नाम बताया। उनकी संस्था प्रधानमंत्री की योजना के तहत लोगों को पैसा देती है। शक होने पर पार्षद ने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। 

पढ़ें : रेड पड़ी तो मुंह छिपाकर बैठ गईं युवतियां, कस्टमर को ऐसे बना लेती थी शिकार
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपी आदेश तोमर निवासी छपरौली बागपत व नाजिम निवासी जानी को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 100 से अधिक फर्जी फार्म मिले, जिनसे वह लाखों रुपये की ठगी कर चुके हैं। जानकारी लगने पर भाजपा महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, मयंक जैन और राहुल कस्तला समेत कई भाजपा कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे। 
विज्ञापन


करुणेश नंदन गर्ग का कहना है कि यह एक बड़ा रैकेट है जो प्रधानमंत्री योजना बताकर लोगों से ठगी कर रहा है। जिस संस्था का नाम युवकों ने बताया, वहां के संचालक से पुलिस ने फोन पर बात की थी। संस्था ने दोनों युवकों को पहचाने से मना कर दिया। पुलिस दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। 

एसओ सिविल लाइन नीरज मलिक ने कहा कि बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर समेत कई जगहों पर प्रधानमंत्री योजना बताकर ठगी हो चुकी है। आरोपियों से कई फार्म मिले है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें