मेरठ। विद्युत वितरण उपखंड प्रथम मोहिउद्दीनपुर उपकेंद्र की 33 केवी बिजली लाइन के अनुरक्षण एवं मरम्मत का कार्य सुबह ग्यारह बजे से दोपहर दो बजे तक शटडाउन प्रस्तावित है। इसके चलते काजमाबाद गून, भूड़बराल, मोहिउद्दीनपुर, काशी राम, कृभको, सांईधाम एवं जीबी स्पोर्ट्स फीडर एवं इनसे जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सदर क्षेत्र के दाल मंडी, धर्मपुरी, गंज बाजार, सदर थाना क्षेत्र में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। संवाद