आरजी ने दतावली, एनएएस लेगा पांच गांवों को गोद
मेरठ। गांवों में सामुदायिक सेवा कार्य में स्वयंसेवी संगठनों के साथ कॉलेज भी भूमिका निभाएंगे। डिग्री कॉलेज के विद्यार्थी गांवाें में जाकर स्वच्छता व शिक्षा की जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों व मैनेजमेंट को गांवों को गोद लेने के लिए कहा था। इसी के तहत शहर के डिग्री कॉलेजों ने भी गांवों को गोद लेना शुरू कर दिया है। आरजी पीजी कॉलेज ने दतावली गांव को गोद लिया है। शुक्रवार को आरजी कॉलेज में गांव प्रधान के साथ वार्ता हुई। प्राचार्या डॉ. अर्चना शर्मा सहित ग्राम प्रधान भोपाल सिंह चौहान, डॉ. अनु रस्तोगी, डॉ. अमिता शर्मा व डॉ. सुमन मौजूद रहीं। कॉलेज में बैकिंग, साक्षरता, पर्यावरण, जल संरक्षण, बेटी बचाओ, स्वच्छता आदि समितियों का गठन किया गया है। एनएएस डिग्री कॉलेज ने पांच गांवों को गोद लेना तय किया है। कॉलेज प्रबंधन गांवों क ा चयन कर रहा है लेकिन पांच गांवों को गोद लेगा। इसके लिए समितियों का गठन भी हो रहा है।