किठौर/मेरठ। ग्राम बहरोडा मार्ग पर मोदीनगर के सराफ से लूट के मामले में पुलिस ने बहरोडा निवासी मांगेराम को तमंचा समेत गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि बहरोडा मार्ग पर करीब तीन माह पूर्व बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर कार सवार मोदीनगर के सराफ से जेवरात व मोबाइल लूट लिए थे। मामले में पुलिस एक आरोपी को जेल भेज चुकी है। दो फरार चल रहे आरोपियों पर एसएसपी ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। शुक्रवार को सर्विलांस और पुलिस टीम ने बहरोडा मोड से लूट में शामिल मांगेराम को गिरफ्तार किया।