मेरठ में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के क्रांति वीरों को नमन करने मेरठ आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अमर शहीदों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। जो कौम अपने इतिहास को संजोकर नहीं रख सकती है वह भूगोल की रक्षा क्या करेगी? दस मई यानी क्रांति दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम योगी आदित्य नाथ मंगलवार को मेरठ में थे। आजादी के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिवीरों को श्रद्घांजलि देने एवं स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करने के लिए भैंसाली मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की।
क्या बोले सीएम योगी ?
सीएम योगी ने कहीं कई बड़ी बातें
क्या बोले सीएम योगी ?
1. सीएम बोले कि उनकी सरकार जाति, संप्रदाय के नाम पर किसी से भेदभाव नहीं करेगी।
2. जिन कारणों से समाज में तुष्टिकरण हुआ है उन कारणों को खत्म किया जाएगा।
3. इस मौके पर उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई सभी ने मिलकर लड़ी थी। सबने मिलकर एक साथ अंग्रेजी सरकार की चूलें हिलाई। यही कारण रहा कि अंग्रेजों ने फूट डालो और राज करो की नीति अपनाई और 90 वर्ष उसी पर काम किया।
4. जाति मजहब संप्रदाय के नाम पर बांटते रहे।
5. सीएम ने कहा कि अमर शहीदों के कारण आजादी मिली। हमें यह याद रखना चाहिए। बोले कि सभी को शहीद स्मारक पर जाकर यह मनन करना चाहिए। अंडमान निकोबार की जेलों की उन कोठरियों को देखना चाहिए जहां हमारे वीर सावरकर जैसे क्रांतिवीरों ने काला पानी जैसी मुसीबतें झेलीं पर देश को आजाद कराया।
6. पूर्वी उत्तर प्रदेश से मंगल पांडे तो मेरठ से मातादीन ऐसे ही क्रांतिकारी थे।
7. योगी बोले कि आज देश के प्रधानमंत्री कहते हैं कि उज्ज्वल भविष्य चाहिए तो विकास और सुशासन पर काम हो। जाति मजहब से ऊपर उठकर ‘नेशन फर्स्ट’ लक्ष्य होना चाहिए।
8. योगी ने कहा कि पीएम आज देश विदेश में लोकप्रिय और आदर्श रूप में जाने जा रहे हैं। उन्हीं की राह पर हम यूपी में जाति संप्रदाय से ऊपर उठकर विकास की राह पर हैं।
9. सीएम ने कहा कि यदि भारत को महाशक्ति बनाना है तो जिस तरह से राजनीतिक परिवर्तन किया है उसी तरह से व्यवस्था परिवर्तन भी करना होगा। कहा कि भेदभाव को दूर करना होगा। समाज में जो तुष्टिकरण आया है उन कारणों को दूर करना होगा।
10. उप्र को विकास के पथ पर ले जाने के लिए किसान उनकी प्राथमिकता में है। यही कारण है कि गन्ना, गेहूं तथा आलू किसानों के लिए उन्होंने काम किए। आलू तथा गेहूं के क्रय केन्द्र खुलवाए। एक माह में गन्ना किसानों का 62 सौ करोड़ रुपये का बकाया भुगतान कराया।
11. योगी बोले कि हम काम कर रहे हैं। बहनों और बेटियों की सुरक्षा प्राथमिकता पर है जिसके लिए एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया है।
12 सीएम योगी ने कहा कि अवैध बूचड़खाने बंद करा दिए। इससे लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा था।