फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पीडीए व एसआईआर की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गांव खाईखेड़ा में किशोर वाल्मीकि के नेतृत्व में सपा नेता संजय गुर्जर के आवास पर पीडीए व एसआईआर समीक्षा एवं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कर्मवीर गुमी का स्वागत किया गया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान वीरपाल गुर्जर व संचालन प्रमोद तंवर ने किया। बैठक में जिला अध्यक्ष का सभी ग्रामवासियों व कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया और पीडीए व एसआईआर की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी परेशान हैं। पूरे उत्तर प्रदेश में गुर्जर समाज से कोई कैबिनेट मंत्री नहीं है। अब की बार 2027 में प्रदेश की जनता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। बैठक में किशोर वाल्मीकि ने कहा किसान मजदूर दलित पिछड़े वर्गों में निराशा है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश सचिव सरदार नरवैर सिंह खालसा, जयकार गुर्जर, हस्तिनापुर विधानसभा अध्यक्ष सचिन गुर्जर, जरीफ प्रधान, देवेंद्र गुर्जर, नुरुल्ला प्रधान, डेविड, सोनू सैनी, प्रदीप सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें