मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में बुधवार को गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन बैठक की। अध्यक्ष डायरेक्टर व आरएचईओ की नॉमिनी डॉ. मोनिका सिंह ने की। बैठक की समन्वयक प्राचार्य प्रो. अनीता राठी रहीं। बैठक में वीसी नॉमिनी प्रो. मृदुल कुमार गुप्ता व विषय विशेषज्ञों ने पात्र संकाय सदस्यों के आवेदन एवं दस्तावेजों की समीक्षा की। आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. दीप्ति कौशिक ने सीएएस पदोन्नति हेतु प्रवक्ताओं की शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान योगदान एवं समर्पण के बारे में बताया। बैठक का समापन प्राचार्य प्रो. अनीता राठी ने किया। कार्यक्रम में आईक्यूएसी सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी और पदोन्नति पात्र प्रवक्ता सम्मिलित हुए। संवाद