फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना का काउंटडाउन शुरू, मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये समीक्षा आज

Tue, 14 May 2019 02:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 (फाइल फोटो)
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आज मतगणना को लेकर वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये तैयारियों पर समीक्षा करेंगे। इस बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी सहित सभी निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की मतगणना 23 मई को होनी है। जिसके के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय के साथ ही प्रशासन लगातार तैयारी में जुटा है। तीन दिन पूर्व मतगणना को लेकर ही आगरा में चार चरण तक हुए मतदान और मतगणना की तैयारी को लेकर आयोग ने समीक्षा की। जिसमें सभी मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों को बुलाया गया था।

अब मुख्य निर्वाचन अधिकारी मतगणना की तैयारी को लेकर पांच चरण तक हुए चुनाव की समीक्षा करेंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय सूत्रों के अनुसार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलने वाली इस समीक्षा बैठक में निर्वाचन से जुडे़ सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें