फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हुई गंगनहर की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं हुई गंगनहर की सफाई
विज्ञापन

जानीखुर्द। सफाई के लिये बंद की गई गंगनहर में सोमवार की रात एक माह बाद पानी आ गया। लेकिन गंगनहर की सफाई कही नहीं हुई। क्षेत्र में गंगनहर पुलों के निकट पसरी गंदगी पानी के साथ आगे बह गई। गंगनहर को हर वर्ष दशहरा पर्व पर हरिद्वार से नहर की सफाई के लिये पानी बंद कर दिया जाता है। सफाई के बाद पानी को दीपावली पर्व के दिन गंगनहर में शुरू किया जाता है। गंगनहर को बंद करने के बाद नहर से सिल्ट निकालने और गंगनहर से निकलें राजवाहों व माइनरों की भी साफ सफाई की जाती है। लेकिन सिंचाई विभाग ने गंगनहर की साफ सफाई कराना तो दूर गंगनहर के पुलों पर के निकट फैली गंदगी की सफाई कराना उचित नहीं समझा। जानी, सिवाल आदि गंगनहर पुलों की साइड की क्षतिग्रस्त मुंडेरों के भी ठीक नहीं करवाया। वहीं गंगनहर से निकले राजवाहों और माइनरों की सफाई का काम भी अधूरा पड़ा हुआ है। दीपावली की रात में हरिद्वार से गंगनहर में पानी छोड़ दिया गया। सोमवार देर रात पानी जानी क्षेत्र में पहुंच गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें