फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरोसिन की बोतल लेकर टंकी पर चढ़ी महिला नीचे उतरी, पुलिस ने दिया आश्वासन

Sat, 24 Dec 2016 11:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
पीड़ित महिला को मिला कार्रवाई का आश्वासन
विज्ञापन
बेटे की हत्या के बाद लंबे समय से इंसाफ की गुहार लगा रही महिला शुक्रवार दोपहर को वेदव्यास पुरी स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई। इस दौरान महिला ने केरोसिन छिड़क कर आत्मदाह करने की भी कोशिश की। वहीं मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर परतापुर सुशील दुबे और इंस्पेक्टर टीपी नगर सचिन मलिक ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला को टंकी से नीचे उतरवाया और फिर महिला को आत्मदाह करने से भी रोका। इस बीच पुलिस ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इससे पहले मृतक की माँ टंकी पर केरोसिन की बोतल लेकर चढ़ी और चेतावनी देते हुए कहा कि वह कई महीनों से अपने बेटे की हत्या के खुलासे की मांग कर रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि पुलिस अफसरों से भी गुहार लगा चुकी है। लेकिन आठ महीने बीतने के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है और न ही पुलिस हत्यारोपी का पता लगा सकी।  
 

31 मार्च को हुई थी सचिन की हत्या

टंकी पर चढ़ी पीड़ित महिला
बता दें कि परतापुर थाना क्षेत्र के घाट गांव में 31 मार्च को सचिन की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद मृतक के परिजनों ने परतापुर थाने में अज्ञात मामला दर्ज कराया था। लेकिन लंबा समय बीत गया और इस मामले में आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मृतक की माता का कहना है कि मैं थाने और अफसरों के दफ्तरों के चक्कर काटती-काटती थक गई हूं मगर कोई अफसर भी मेरी सुनने को तैयार नहीं है। जब मामले में कोई कार्रवाई न हुई तो पीड़ित महिला ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

एसएसपी के दफ्तर पर भी कर चुकी आत्मदाह की कोशिश

कार्रवाई ने होने पर महिला ने की आत्मदाह की कोशिश
सचिन की मां एसएसपी ऑफिस पर भी कई बार केरोसिन छिड़क कर आत्मदाह करने की कोशिश कर चुकी हैं। वहीं आज दोपहर परतापुर क्षेत्र स्थित वेदव्यास पुरी में पानी की टंकी पर महिला जा पहुंची। महिला के टंकी के चढ़ने के बाद इंस्पेक्टर परतापुर सुशील दुबे मौके पर पहुंचे और पुलिस अफसरों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें