सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दीपावली मिलन कार्यक्रम में छात्राओं को मिठाई
मवाना। सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय के पूर्व छात्र परिषद के छात्रों का दीपावली मिलन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। संचालन आचार्या गार्गी शर्मा ने किया। विद्यालय की पुरातन छात्राओं ने राम के सुंदर भजन प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं ने पूर्व छात्र परिषद की वार्षिक कार्ययोजना पर चर्चा की।
प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने छात्र-छात्राओं को जीवन जीने के मंत्र बताए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कार्य पूर्ण मनोयोग से कुशलतापूर्वक करना चाहिए। हमें अपने बड़ों का सम्मान करना चाहिए। पूर्व छात्र परिषद प्रमुख आंचल सोनी ने छात्र-छात्राओं को आने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व छात्रों के योगदान को बढ़ावा देना, संस्थानों में सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करना और पूर्व छात्रों के बीच सौहार्द की भावना बढ़ाना है।