सरूरपुर। गांव भूनी में वरिष्ठजनों को सम्मानित करते भाजपा नेता सतेन्द्र भराला। स्वयं
सरूरपुर। गांव भूनी में रविवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। राजकुमार त्यागी के आवास पर हुई चौपाल में सेना से सेवानिवृत्त जवानों, शिक्षकों, लेखपाल, कानूनगो समेत विभिन्न सरकारी विभागों से सेवानिवृत्त वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। भाजपा नेता सतेंद्र भराला ने वरिष्ठजनों को शाॅल ओढ़ाकर सम्मान प्रदान किया।
कार्यक्रम में सतेंद्र भराला ने कहा कि भाजपा की ओर से 17 अक्तूबर तक चलाए जा रहे सम्मान समारोह के तहत क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा से सेवानिवृत्त होने का अर्थ समाज से अलग होना नहीं है। वरिष्ठजनों के अनुभव और मार्गदर्शन का समाज को निरंतर लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी बनाए रखने का आह्वान किया। चौपाल की अध्यक्षता सुबोध त्यागी और संचालन सुरेश त्यागी ने किया। इस दौरान सुनील त्यागी, विकास त्यागी, मेजर मांगे गोस्वामी, श्यामवीर सिंह, गौरव चौधरी, रामेश्वर शर्मा और सतपाल त्यागी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।