फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दम घुटने से माैत: तीन दिन तक बाथरूम में पड़ा रहा रिटायर्ड प्रोफेसर का शव, चलता मिला हीटर

Sat, 16 Nov 2024 05:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

आरजी डिग्री कॉलेज की रिटायर्ड प्रोफेसर मीना शर्मा (81) की हीटर से दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन
police crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मनोरंजन पार्क में आरजी डिग्री कॉलेज की रिटायर्ड प्रोफेसर मीना शर्मा (81) की हीटर से दम घुटने से मौत हो गई। तीन दिन से घर के अंदर शव बाथरूम में पड़ा हुआ था। जब कोई आहट नहीं हुई तो आसपास के लोगों ने पुलिस को बुलाया लिया। दरवाजा तोड़ा तो मीना मृत अवस्था में मिलीं। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई से इन्कार कर दिया। उनके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था।

विज्ञापन


साकेत से सटे मनोरंजन पार्क में मिट्ठन लाल शर्मा रहते हैं। उनकी पत्नी मीना शर्मा आरजी डिग्री कॉलेज में अंग्रेजी विभाग की एचओडी रही हैं। 2002 में वह रिटायर्ड हो चुकी थीं। परिवार में दो बेटे मनोहर व मानस रहे, जिनमें से बड़े बेटे मनोहर की मौत हो चुकी है। मानस शर्मा परिवार के साथ कनाडा में रहते हैं। मिट्ठन लाल शर्मा काफी समय से अपने गांव गए हुए थे। मीना घर पर अकेली थीं। 

शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि मीना के घर का दरवाजा तीन दिन से बंद है। पुलिस ने घर के अंदर जाकर देखा तो उनका शव बाथरूम में उल्टा पड़ा था। शव से दुर्गंध उठ रही थी। चूहों ने भी शव को कई जगह से कतरा हुआ था। आनन फानन में पड़ोसियों ने रिश्तेदारों से संपर्क साधा। कुछ घंटे में मिट्ठन लाल शर्मा भी पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की तो परिवार ने किसी भी कार्रवाई से मना कर दिया। कॉल करके कनाडा में बेटे को भी मामले की जानकारी दी।

काम करने वाली महिला ने दी सूचना
एक महिला मनोरंजन पार्क के कई घरों में काम करती है। मीना शर्मा के यहां भी वह आती थी। तीन दिन से वह काम पर नहीं जा रही थी। शुक्रवार दोपहर वह पहुंची। मेन दरवाजा खटखटाने पर नहीं खुला तो उसने पड़ोसियों को बुला लिया। कोई अंदर जाकर देखने को तैयार नहीं था। वह महिला दरवाजा फांदकर खुद घर में दाखिल हुई और अंदर वाला दरवाजा खटखटाकर आवाज लगाई। इसके बाद लोगों का माथा ठनका और उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद वीडियोग्राफी में दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए।
विज्ञापन

पुलिस को चलता मिला हीटर
रिटायर्ड प्रोफेसर के घर हीटर चलता मिला है। पुलिस का मानना है कि हीटर से दम घुटने से महिला की मौत हुई है। पिछले कुछ दिनों से रात को ठंड बढ़ गई है। हो सकता है कि मीना ने हीटर चलता छोड़ दिया और उसी से दम घुट गया हो।

हीटर और अंगीठी चलाने से कमरे के अंदर की ऑक्सीजन खत्म हो जाती है। कार्बन मोनोआक्साइड गैस इससे भारी बनती है। यह हीमोग्लोबिन पर दो सौ गुना ज्यादा तेजी से चिपती है। शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है और वह बेहोश हो जाता है। धीरे-धीरे सांस की गति रुक जाती है। हीटर, अंगीठी और ब्लावर बंद कमरे में कभी नहीं चलाने चाहिए। यदि इनका इस्तेमाल किया जाए तो हवा का आवागमन और रोशनदान खुला होना चाहिए। -डाॅ. वीरोत्तम तोमर, वरिष्ठ छाती रोग विशेषज्ञ

हीटर और अंगीठी चलाते समय सावधानी बरती चाहिए। ऐसे कमरे में इन्हें चलाएं जहां पर हवा का आवागमन होता रहे। हीटर के पास किसी बर्तन में पानी भी भरकर रख लें। - डाॅ. वीके बिंद्रा, वरिष्ठ फिजिशियन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें