फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त जवान ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त जवान ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे
विज्ञापन

मवाना। तहसील के एक लेखपाल का ऑडियो वायरल हो रहा है। ये लेखपाल फौज से सेवानिवृत्त हैं। वायरल ऑडियो वह पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहा है। इस संबंध में एसडीएम कमलेश गोयल ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। न ही उनको ऐसा कोई ऑडियो मिला है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
वायरल ऑडियो
व्यक्ति : तुमने मेरे आय, जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिए, तुम तो फौजी भी रहे हो। फौजी तो उसूल का पक्का होता है। फौजी तो अच्छे होेते हैं।
लेखपाल : कौन कहता है फौजी बढ़िया होते हैं, जाकर फौज में किसी से मिलकर आइए। भारत ही एक ऐसा देश हैं, जहां लोग फौज की बेइज्जती करते हैं।
व्यक्ति : तुम्हारी तो पेंशन भी आ रही है और अब तनख्वाह भी मिल रही है। इसके बाद भी प्रमाण पत्र निरस्त कर रहे हो।
लेखपाल : हार्ड कापी न होने के कारण मैने आवेदन निरस्त किए हैं।
व्यक्ति : सरकार तुम्हें इतनी सुविधा दे रहे हैं इसके बाद भी तुम्हें शिकायत है, तुम भारत के फौजी रहे हो या पाकिस्तान के।
फौजी : मैं तो पाकिस्तान के भी गुण गा सकता हूं।
व्यक्ति : तो फिर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाकर दिखा।
फौजी : पाकिस्तान तो जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें