फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाॅकडाउन के बीच रिटायर्ड अधिकारी ने दिखाई दरियादिली, गरीबों में बांटे पेशन के दो लाख रुपये

Wed, 29 Apr 2020 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ में एक रिटायर अधिकारी ने अपनी पेंशन के दो लाख रुपये झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब लोगों को बांट दिए। कई लोगों ने उक्त रिटायर अधिकारी से बात करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि वह लॉकडाउन में गरीब लोगों की मदद के लिए आए हैं। वह कौन और कहां से आए कुछ नहीं बताएंगे।

विज्ञापन


कोरोना जैसी महामारी से गरीब लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कुछ दानवीर उनकी मदद के लिए आगे भी आ रहे हैं। मंगलवार सुबह 11 बजे एक रिटायर अधिकारी चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के बाहर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब लोगों के पास पहुंचे। उनके हाथ में एक बैग था। उक्त व्यक्ति ने गरीब लोगों को एक-एक करके पैसा बांटना शुरू किया।

पैसा बंटते ही लोगों की वहां पर भीड़ लगनी शुरू हो गई। मीडिया कर्मी भी वहां कवरेज के लिए पहुंचे। कई लोगों ने पैसे बांटने वाले व्यक्ति से पूछा कि आखिर वह कौन हैं और पैसा क्यों बांट रहे हैं।
विज्ञापन


उक्त व्यक्ति ने कहा कि यह पैसा उसकी पेंशन का है और वह इस आपातकाल में गरीब लोगों की मदद के लिए आए हैं। उक्त व्यक्ति ने कहा कि वह एक विभाग से अधिकारी पद से रिटायर हुए हैं। लोगों का मानना है कि उक्त व्यक्ति ने करीब दो लाख रुपये गरीब लोगों में बांटे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें