फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड दरोगा की पत्नी से नकदी और कुंडल ठगे

Tue, 09 Sep 2025 02:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। थाना सदर बाजार क्षेत्र के गंज बाजार चौक पर दवाई लेने जा रही रिटायर्ड दरोगा की पत्नी मंजू को बहला फुसला कर दो आरोपी कान के कुंडल व रुपये ठग कर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। टीपी नगर निवासी रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर राजबीर सिंह की पत्नी मंजू सोमवार को बेगमपुल डिस्पेंसरी से दवाई लेने आई थी। वह दवाई लेकर सोती गंज चौराह से टेंपो का इंतजार कर रही थी। तभी दो व्यक्ति आए और कुंडल साफ करने की बात कहते हुए उसको सम्मोहन करके अपने साथ सदर गंज बाजार की तरफ ले गए। दोनों आरोपियों ने मंजू से कान के कुंडल व पर्स में रखे कई हजार रुपये ले लिए और भाग गए। कुछ देर में मंजू को सुध आई तो कान में कुंडल नहीं है व पर्स में रुपये भी नहीं थे। उसने शोर मचाया तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेते हुए वहां पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि ठगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन


कलश यात्रा में तीन महिलाओं की चेन तोड़ी, हंगामा
मेरठ। कथा वाचक रामचंद्राचार्य की श्रीराम कथा शुरू होने से पहले निकाली गई कलश यात्रा में भीड़ का फायदा उठाकर तीन महिलाओं की सोने की चेन तोड़ ली गई। इसे लेकर महिलाओं ने काफी हंगामा किया। डोली गुप्ता ने थाने पर तहरीर दी है। सोमवार को सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहरलाल मंदिर से लेकर कथास्थल विक्टोरिया पार्क तक कलश यात्रा निकाली गई। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने तीन महिलाओं के गले से सोने की चेन तोड़कर चोरी कर ली। जिसको लेकर महिलाओं ने वहां हंगामा किया। पुलिस ने आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें