शामली। जिला पंचायत कार्यालय में अब सेवानिवृत्त कर्मचारी काम नहीं कर सकेंगे। यही नहीं, बिना अध्यक्ष की अनुमति के कोई भी कर्मचारी अवकाश नहीं ले सकेगा। इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर ने अपर मुख्य अधिकारी को पत्र भेजकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
अध्यक्ष ने अपर मुख्य अधिकारी को पत्र लिखा, जिसमें कहा है कि सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को आदेशित किया जाता है कि वह बिना अवकाश स्वीकृति के अपने कार्य स्थल से अनुपस्थित नहीं रहे। यदि किसी परिस्थिति में अवकाश पर जाना होगा तो उनका अवकाश मेरे स्तर से स्वीकृत किया जाएगा। इसके बाद ही वह मुख्यालय छोड़ सकते हैं। आदेश का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई होगी। वही सेवानिवृत्ति के बाद भी कार्य कर रहे कर्मचारियों को भी कार्यालय में ंकिसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं करने की बात कहीं है।