फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सेवानिवृत्त कर्नल का बीमारी से निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
दौराला - अमित कश्यप, सपा में जिला सचिव बनने वाली खबर के साथ। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
शीलकुंज कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त कर्नल सौरभ मिश्रा का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। सोमवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार सूरजकुंड श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान सेना की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और सैन्य परंपराओं के साथ अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन

सेना के अधिकारी, परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कर्नल सौरभ मिश्रा के दो बेटे हैं और दोनों ही भारतीय सेना में सेवा दे रहे हैं। उनका बड़ा बेटा लखविंदर मिश्रा सेकंड लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात है, जबकि छोटा बेटा कैप्टन के पद पर कार्यरत है। दोनों बेटे महार रेजीमेंट में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अंतिम संस्कार के दौरान दोनों बेटों ने नम आंखों से अपने पिता को मुखाग्नि दी। परिवार के लिए यह समय और भी भावुक कर देने वाला रहा, क्योंकि तीन दिन पहले ही 6 मार्च को बड़े बेटे लखविंदर मिश्रा का विवाह संपन्न हुआ था। शादी की खुशियां अभी घर में पूरी तरह समाप्त भी नहीं हुई थीं कि परिवार पर यह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। स्थानीय लोगों और परिचितों ने कर्नल सौरभ मिश्रा को श्रद्धांजलि देते हुए उनके सैन्य जीवन और देशसेवा को याद किया तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें