किठौर। ग्राम ईसापुर में अज्ञात चोरों ने पंद्रह दिन पूर्व खाली किए घर का ताला तोड़कर एक कमरे में बैड में रखी दो नाली बंदूक को चोरी कर ले गए। शनिवार को लोगों ने घर का ताला टूटा देखा तो परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर परिजन चंडीगढ़ से अपने पैतृक गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। पुलिस ने बताया कि घर के आसपास लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज देखी गई। जहां करीब पंद्रह दिन पूर्व कुछ सदिंग्ध लोग घर के आसपास दिखाई दे रहे हैं। चोरी 31 मार्च और एक अप्रैल की बीच हुई है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि कसीम हैदर ग्राम ईसापुर हाल निवासी मौहाली चंडीगढ़ बीएसएफ का सेवानिवृत्त हवलदार है। वह परिवार के साथ मौहाली में ही रहता है। ग्राम ईसापुर कभी-कभी आता है। पुलिस ने बताया कि कसीम हैदर के अनुसार ईसापुर में एक कमरे में बैड के अंदर उसकी बंदूक रखी थी। तभी अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर बंदूक चोरी कर ली। इस बाबत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद