फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किनौनी शुगर मिल में ट्रक चालक व सुरक्षा गार्डों में जमकर मारपीट, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। बजाज शुगर मिल किनौनी में रविवार की देर शाम गन्ना यार्ड में ट्रक खड़ा करने को लेकर ट्रक चालक व सुरक्षा गार्डों में जमकर मारपीट हो गई। इसे लेकर ट्रक चालक ने गन्ना यार्ड में जमकर हंगामा करते हुए तौल बाधित करा दी और सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में शुगर मिल प्रबंधन नेे घायल चालक सीएचसी में भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक शुगर मिल में गन्ना ट्रक चालक धरने पर बैठे हुए थे और हंगामा कर रहे थे। ट्रक चालकों की मांग थी कि हमलावर सुरक्षा गार्ड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन

रविवार की शाम कस्बा खिवाई निवासी ट्रक चालक दिलशाद गन्ना यार्ड में गन्ना डाल कर वापस लौट रहा था। इसी बीच जब वह ट्रक खड़ा कर केनयार्ड में जा रहा था तो सुरक्षा गार्ड ने ट्रक को गन्ना यार्ड से हटाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और कुछ देर में ही दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। सुरक्षा गार्डों के हमले में ट्रक चालक दिलशाद घायल हो गया। सूचना पर अन्य ट्रक चालक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने गन्ना तौल बाधित कराते हुए यार्ड में हंगामा खड़ा कर दिया। मिल के गन्ना महाप्रबंधक परोपकार सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने सुरक्षा गार्डों व ट्रक चालकों से बातचीत कर उन्हें समझाया। इसके बाद घायल ट्रक चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक मामले में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें