उत्तर प्रदेश के मेरठ में शनिवार को सेवानिवृत्त फौजी ने पत्नी से मामूली विवाद में फांसी लगाकर जान दे दी।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के संत विहार निवासी सेवानिवृत्त फौजी अरविंद बालियान अपनी पत्नी शालू और दो बच्चों के साथ रहते थे। वह दिल्ली में ट्रैफिक विभाग में कार्यरत थे। इस्पेक्टर कंकरखेड़ा बिजेंद्र सिंह राणा के अनुसार अरविंद का उनकी पत्नी से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था।
इससे नाराज पत्नी बच्चों के साथ सतना रोड स्थित गणपति विहार में मायके चली गई। इससे क्षुब्ध अरविंद ने पंखे पर लटक कर जान दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ दौराला जितेंद्र सरगम का कहना है कि मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।