विद्या क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद विजेता टीम
मेरठ। विद्या नॉलेज पार्क के क्रिकेट मैदान पर रविवार को रिसरक्टेड इलेवन और द वूल्वरिन इलेवन के बीच खेले गए मुकाबले में रिसरक्टेड इलेवन ने द वूल्वरिन इलेवन को 45 रनों से हराया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी रिसरक्टेड इलेवन ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 217 रन बनाए। जिसमें अवदेश 62, अक्की ने 60, देवेंद्र ने 52 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी द वूल्वरिन इलेवन की टीम ने 20 ओवर में मात्र 172 रन ही बना सकी। अनील(बीएसएफ) ने चार ओवरों में 16 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवदेश शर्मा (रिसरक्टेड इलेवन) को चुना गया। संवाद