मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि की ओर खेल के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इसमें बॉक्सर गौरव चौहान को भी सम्मानित किया गया। गौरव ने अभी बीते दिनों चंडीगढ़ में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कांस्य पदक जीता। इसके चलते उन्हें विवि प्रशासन की ओर से 31 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा विवि प्रशासन की ओर से अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। संवाद