मेरठ। विद्या नॉलेज पार्क के क्रिकेट मैदान में रविवार को रिसरक्टेड इलेवन और आरसीबी जूनियर के बीच मैच खेला गया। मुकाबले में रिसरक्टेड इलेवन ने आरसीबी जूनियर को तीन विकेट से हराया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी जूनियर की टीम ने 20 ओवर में दस विकेट खोकर 160 रन बनाए। अभिषेक ने तीन, दिवाकर और सुनील ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रिसरक्टेड इलेवन की टीम ने 20 ओवर में ही 161 के लक्ष्य को हासिल कर जीत अपने नाम की। इसमे अच्छी पारी खेलते हुए ललित ने 40, अक्की 38, सुनील ने 28 रनों का योगदान दिया। शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच सुनील (रिसरक्टेड इलेवन) को चुना गया। विद्या किक्रेट एकेडमी के कोच सुधीन सरन ने टीम को जीत की बधाई दी। संवाद