फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रिसरक्टेड इलेवन ने 16 रन से मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। विद्या नॉलेज पार्क के क्रिकेट मैदान में रविवार को रिसरक्टेड इलेवन और बुल्स इलेवन के बीच मैच खेला गया। इसमें रिसरक्टेड इलेवन ने बुल्स इलेवन को 16 रनों से हराया। बुल्स इलेवन ने टॉस जीतकर रिसरक्टेड इलेवन को पहले बल्लेबाजी करने आमंत्रित किया और रिसरक्टेड इलेवन ने 25 ओवरों में आठ विकेट खोकर 189 रन बनाए। इसमें राहुल राय और अवदेश ने 32-32, देवेंद्र ने 24, सतेंद्र ने 19, मनीष गौतम (लियो) 17 रनों की पारी खेली। बुल्स इलेवन की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए चीकू और हन्नी ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन

वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुल्स इलेवन की टीम 25 ओवर में 173 रन ही बना सकी। इसमें अक्की ने 44 सर्वाधिक रन बनाएं। शानदार गेंदबाजी करते हुए राहुल राय और मैनपाल ने दो-दो, हरेंद्र ने एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच राहुल राय (रिसरक्टेड इलेवन) को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें