मेरठ। ब्रह्मपुरी में दसवीं की छात्रा ने बुधवार को फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
पुलिस के अनुसार ब्रह्मपुरी स्थित शनिदेव मंदिर के पास दीपक कुमार की बेटी मोना (16) दसवीं की छात्रा थी। मोना का बृहस्पतिवार को विज्ञान का पेपर था। बुधवार को मोना ने घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक दीपक ने बताया कि उसका विज्ञान का पेपर था, जिसकी वह तैयारी नहीं कर पाई थी। इसको लेकर वह डिप्रेशन में थी। पुलिस में पंखे से मोना के शव उतारा और पोस्टमार्टम हाउस भेजा। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजनों ने आत्महत्या का कारण परीक्षा की तैयारी न होना बताया है। ब्यूरो