फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: रेस्टोरेंट में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट, रिवाल्वर-चाकू से धमकाया; पूरा घटना क्रम सीसीटीवी में कैद

Fri, 21 Nov 2025 04:32 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

रामराज मुख्य मार्ग स्थित शुभम रेस्टोरेंट में दो पड़ोसियों ने घुसकर कर्मचारियों से मारपीट की और रिवाल्वर व चाकू से धमकाया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
रेस्टॉरेंट में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के बहसूमा में रामराज मुख्य मार्ग स्थित शुभम रेस्टोरेंट में शुक्रवार सुबह बड़ा विवाद हो गया, जब पड़ोसी सनी बत्रा और भारत बत्रा अचानक रेस्टोरेंट में घुस आए। आरोप है कि दोनों ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

कर्मचारी हाथ जोड़कर माफी मांगते रहे, लेकिन आरोपियों ने उन्हें बेरहमी से पीटा। घटना के दौरान दोनों ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर और चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हवा में खतरनाक जहर: सीजन में पहली बार मेरठ का AQI 419, पूरे शहर में स्मॉग की चादर, सांस लेना हुआ दूभर

रेस्टोरेंट मालिक ओमवीर प्रजापति के अनुसार, रसोई की सब्जी पीछे के दरवाजे से उतारकर अंदर ले जाई जाती है। पड़ोसी कई बार इस रास्ते का विरोध कर चुके हैं, जिसके कारण पहले भी कहासुनी हो चुकी है।

सभी आरोपित घटनाएं रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हुईं। प्रारंभिक तहरीर पर स्थानीय लोग थाने पहुंच गए और दोनों पक्षों ने समझौते का प्रयास किया।

लेकिन कुछ समय बाद ही आरोप है कि बत्रा परिवार ने ओमवीर के साथी दीपक उर्फ भोले के साथ बाज़ार में फिर मारपीट कर दी। इससे व्यापारियों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग देर रात थाने पहुंच गए।

बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें